पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक्सआईएसएस में जेसुइट्स का चार दिवसीय प्रोविंश डे प्रोग्राम आज से

एक्सआईएसएस में जेसुइट्स का चार दिवसीय प्रोविंश डे प्रोग्राम आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | रांची प्रोविंश के जेसुइट्स (येसु धर्मसमाजी) के लिए एक्सआईएसएस सभागार में 21 से 24 तक प्रोविंश डे मनेगा। प्रात: साढ़े आठ बजे से कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें रांची प्रोविंश के प्रोविंशियल सुपीरियर फादर डॉ. जोसेफ मरियानुस कुजूर और प्रोविंश के 375 येसुसमाजी फादर्स, ब्रदर्स हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार, रांची प्रोविंश के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में येसु समाजियों के कार्य, शैक्षणिक गतिविधियां और दीनहीन के लिए जेसुईटों की समर्पित सेवा कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसमें येसु समाजी, धर्मसमाज और कार्यक्षेत्र में उपलब्ध साधन-संसाधन व चुनौतियों के बीच उनके कार्यों का मूल्यांकन होगा।

खबरें और भी हैं...