पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनुबंध पर नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर को प्रतिमाह मिले निश्चित मानदेय

अनुबंध पर नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर को प्रतिमाह मिले निश्चित मानदेय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | राज्य के रांची यूनिवर्सिटी समेत सातों विश्वविद्यालयों में अनुबंध के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद नियुक्त शिक्षकों की पहली बैठक रविवार को जनजातीय भाषा विभाग (टीआरएल) में हुई। इसमें समस्याओं के निराकरण के लिए झारखंड विवि प्राध्यापक संघ का गठन किया गया। इस बैठक में 300 से अधिक अनुबंध शिक्षक शामिल हुए। सभी ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा अनुबंध शिक्षकों का काफी कम क्लास दिया जाता है। प्रतिमाह माह इतनी कम राशि मिलती है, जिसके बारे में हम किसी को बता भी नहीं सकते हैं।

अध्यक्ष निरंजन व अश्रिता संरक्षक : संघ के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। प्रो. निरंजन महतो को संघ के पहले अध्यक्ष बने हैं। अश्रिता टूटी को संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा कोर कमेटी गठित की गई है। इसमें डॉ. प्रभाकर कुमार, डॉ. कमलेश, डॉ. नितिन, डॉ. संगीता, डॉ. जनार्दन, प्रो. रजनी, शाहनवाज, संजय झा, डॉ. अवध, डॉ. सुप्रिया प्रो. आरिफ के नाम शामिल है।

खबरें और भी हैं...