पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशन व एरियर मुद्दों पर राकोमस की बैठक

पेंशन व एरियर मुद्दों पर राकोमस की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस रांची में राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर संघ (ददई दूबे गुट) की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष आरपी सिंह व संचालन सचिव मिथलेश दुबे ने किया। आरपी सिंह ने कहा कि पेंशन कामगारों की जिंदगी भर की पूंजी और बुढ़ापे का सहारा होता है। प्रबंधन पेंशन में कटौती कर बुढ़ापे की लाठी को तोड़ना चाहती है। एरियर कामगारों का अपना हक है। मेहनत की कमाई एरियर के रूप में कामगारों को मिलना है। प्रबंधन इस पर भी चुप्पी साधे हुए है। बैठक में पंकज दुबे, नीरज तिवारी, अंकित पांडेय, रौशन तिर्की, राकेश कुमार, प्रवीण तिर्की आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...