रांची | निर्मला कॉलेज में देवकी नंदन फाउंडेशन के सहयोग से पांच दिवसीय समर कैंप की शुरुआत रविवार से हुई। उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ. सिस्टर ज्योति ने किया। इन्होंने कहा कि समर कैंप में भाग लेने से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है। कैंप में छात्राओं ने योगा, विभिन्न स्पोट्र्स, फन गेम आदि में भाग लिया। फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. सोनी कुमारी व योगा कोच निशा कुमारी ने छात्राओं को सभी क्षेत्रों में आगे रहने के लिए प्रोत्साहित किया।