रांची | रिम्स ऑडिटोरियम में 22 अप्रैल को वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें योग की कक्षाएं होंगी। इसका उद््घाटन राज्य की स्वास्थ सचिव निधि खरे करेंगी। इसको लेकर रिम्स के प्रबंधन स्तर पर तैयारी भी पूरी कर ली गई है। इस वेलनेस सेंटर में रिम्स के स्टूडेंट योग के गुर सीखेंगे।