विमल चौधरी ने वार्ड के विकास के लिए मतदाताओं से मांगे वोट
रांची | वार्ड 31 के पार्षद प्रत्याशी विमल चौधरी ने इंद्रपुरी, रातू रोड, देवी मंडप रोड, मनेर गली में पदयात्रा कर बल्लेबाज छाप पर मुहर लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्षों से वे समाजसेवा करते आए हैं, आगे भी जारी रखेंगे। जनता का आशीर्वाद मिला तो जिम्मेवारी के साथ क्षेत्र का विकास करेंगे।