पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतिसंवेदनशील बूथों पर जैप के जवान रहेंगे तैनात

अतिसंवेदनशील बूथों पर जैप के जवान रहेंगे तैनात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | निगम चुनाव में रांची में मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 4500 पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। शनिवार को खेलगांव स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में जवानों को वरीय पुलिस अधिकारियों ने चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए। चुनाव में जिला पुलिस के अलावा जैप, रैप और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जाएगी। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होगी। जैप के जवान वहां तैनात रहेंगे। सभी जवानों को वरीय पुलिस अधीक्षक रांची कुलदीप द्विवेदी ने निर्देश दिया कि किसी भी बूथ पर वोट देने वालों मतदाताओं के अलावे कोई भी भीड़ नहीं रहने देना है। जो मतदाता अपने वोट का प्रयोग कर लेंगे उन्हें मतदान केंद्र के अंदर नहीं रहने देना है।

खबरें और भी हैं...