पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झामुमो ने लगाया आरोप शासन व प्रशासन का दुरुपयोग कर रही भाजपा

झामुमो ने लगाया आरोप- शासन व प्रशासन का दुरुपयोग कर रही भाजपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि निकाय चुनाव में हमारी पार्टी ने संकल्प पत्र जारी कर अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। लेकिन भाजपा ने कोई संकल्प व्यक्त नहीं किया। वजह यह है कि भाजपा नगर निकाय को नरक निकाय बनाना चाहती है। वे शनिवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाई शासन-प्रशासन का दुरुपयोग कर रहे हैं। अल्पसंख्यक, दलित और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में वोटरों को धमकाया जा रहा है।

नगर निगम में ठप पड़े रहे विकास कार्य : कांग्रेस
कांग्रेस नेता सह राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि रांची के मेयर और डिप्टी मेयर ने अपना पिछला कार्यकाल लड़ाई-झगड़े में गुजार दिया। नगर निगम में विकास के काम ठप पड़े रहे। चाहे वह स्वच्छता मिशन हो, स्मार्ट सिटी हो या फिर ड्रेनेज-सीवरेज का काम, जनता हर मामले में ठगी गई। साहू शनिवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से बात कर रहे थे। इस मौके पर डॉ. राजेश गुप्ता छोटू, राजीव रंजन प्रसाद, रवींद्र सिंह भी थे।

खबरें और भी हैं...