16 को घूमने के लिए तीन डिप्टी मेयर प्रत्याशियों ने लिया वाहन का परमिशन
तीन डिप्टी मेयर प्रत्याशियों ने मतदान के दिन 16 अप्रैल को वाहन से घूमने के लिए अनुमति ली है। उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी सह डीएसओ नरेंद्र गुप्ता को आवेदन दिया था। झामुमो प्रत्याशी अशरफ खान को एक फॉरच्यूनर और दो एक्स-यूवी गाड़ी की अनुमति मिली है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कुमार गुप्ता को टाटा सफारी की अनुमति दी गई है। जबकि भाजपा प्रत्याशी संजीव विजयवर्गीय को होंडा सिटी कार, इको स्पोर्ट्स और एक अन्य वाहन की अनुमति प्रदान की गई है।
खर्च ब्योरा नहीं दिया, डिप्टी मेयर प्रत्याशी को नोटिस
रांची। आय-व्यय का ब्योरा नहीं देने पर निर्वाची पदाधिकारी ने डिप्टी मेयर प्रत्याशी संजय कुमार पांडेय को नोटिस जारी किया है। इसमें पूछा गया है कि क्यों नहीं आपको चुनाव लड़ने से अयोग्य करार दे दिया जाए। प्रत्याशियों को चार चरणों में अपने खर्च का ब्योरा जमा करना है। इनमें दो, सात, 13 अप्रैल की तिथि बीत चुकी है। इन तीनों तिथियों में संजय पांडेय ने खर्च का ब्योरा नहीं दिया। अब 27 अप्रैल को खर्च का ब्योरा पेश करना है।