अशोक यादव ने अंतिम दिन जोर लगाया, घर जाकर मांगा समर्थन
रांची | वार्ड नंबर 31 के पार्षद प्रत्याशी अशोक यादव ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपनी ताकत लगाई। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। पूर्व के 10 सालों में किए गए कार्यों के आधार पर लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि इस बार मौका मिला तो वार्ड में व्याप्त जनसमस्याओं का पूरी तरह निदान करेंगे। सभी समस्याओं की सूची बनाकर एक-एक कर निपटारा किया जाएगा।