संजीव ने एमजी रोड में पदयात्रा की, व्यापारियों से मांगा समर्थन
रांची | भाजपा के डिप्टी मेयर प्रत्याशी संजीव विजयवर्गीय ने शनिवार को एमजी रोड, अपर बाजार, एचबी रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा कर अपने पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान व्यापारियों का साथ भी उन्हें मिला। व्यापारियों ने पार्किंग सहित अन्य समस्याओं की जानकारी दी। विजयवर्गीय ने कहा कि होल्डिंग टैक्स कम कराने सहित पार्किंग की व्यवस्था करने, साफ-सफाई की स्थिति सुधारना उनकी प्राथमिकता रहेगी।