केके गुप्ता ने मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर मांगे वोट
रांची | वार्ड 21 के पार्षद प्रत्याशी कृष्णा कुमार गुप्ता उर्फ केके गुप्ता ने प्रचार के अंतिम दिन मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर लोगों से वोट मांगे। उन्होंने पूरे वार्ड का भ्रमण किया। मॉडल वार्ड बनाने का वादा किया। नाथूराम वर्मा, लाल भानु शाहदेव, वाचन मिश्रा, रॉकी गोप, लाल टनटन शाहदेव, विनोद महतो साथ थे।