रांची| पुंदाग में रहने वाली मारवाड़ी कॉलेज की छात्रा अफसाना
रांची| पुंदाग में रहने वाली मारवाड़ी कॉलेज की छात्रा अफसाना परवीन की हत्या का कोई सुराग नहीं मिल सका है। एसआईटी टीम तीन दिनों से रांची में जांच कर रही है। लेकिन अबतक पुलिस को हत्याकांड में कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल सका है। एसआईटी की टीम ने 10 से अधिक सीसीटीवी के फुटेज खंगाले है, लेकिन यह नहीं पता चल सका है कि अफसाना किसके साथ लोहरदगा के कैरो तक पहुंची। क्योंकि वह छह अप्रैल को घर से यह कह कर निकली थी कि कॉलेज फार्म भरने जा रही है, लेकिन पहुंच गई कैरो। कैरो में अफसाना का शव आठ अप्रैल को जला हुआ शव मिला था।