- Hindi News
- National
- देखिए.. पेशेवर चोर की करतूत : पार्किंग में लगी 100 से ज्यादा गाड़ियां, पहले रेकी की, फिर मनपसंद बाइक ले उड़ा
देखिए.. पेशेवर चोर की करतूत : पार्किंग में लगी 100 से ज्यादा गाड़ियां, पहले रेकी की, फिर मनपसंद बाइक ले उड़ा
राजधानी में बाइक चोर बेखौफ हैं। हर दिन शहर से 10 से 12 बाइक की चोरी हो रही है। पुलिस का काम केस दर्ज करने तक सीमित हो गया है। गुरुवार शाम हरमू रोड स्थित पंचवटी टावर के पास से एक बाइक चोर सीसीटीवी में कैद हुआ है। 10 मिनट तक बाइक चोर ने पार्किंग में लगी 100 से ज्यादा दो पहिया वाहनों की रेकी की, फिर आराम से बाइक चुरा कर रातू रोड की ओर निकल गया। घटना गुरुवार शाम 7.23 बजे की है। हेलमेट हाथ में लिये 23-24 साल का पेशेवर बाइक चोर पंचवटी टावर के पास आता है। कान में मोबाइल लगा कर बातचीत का नाटक करता है। फिर आराम से होंडा ड्रीम युगा बाइक (जेएच01एवी-3737) पर बैठ कर मास्टर चाबी से उसे खोलता है। फिर हेलमेट पहन कर बाइक लेकर भाग जाता है। यह बाइक पत्रकार राजीव गोस्वामी की थी। बाइक में हेलमेट भी बंधा था, पर रास्ते में कहीं ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग नहीं की जाती है।
7.23 बजे किया रेकी
7.31 बजे में खोला लॉक
7.34 में बाइक लेकर हुआ फरार
कई बाइक चोर जमानत पर जेल से बाहर कई बाइक चोर हाल में जमानत पर जेल से छूटे हैं। इसकी वजह से बाइक चोरी की घटनाएं और बढ़ गई हैं। गिरोह के जो सदस्य बेल पर हैं, उनमें अधिकतर मधुकम, किशोरगंज, हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, पिस्का मोड़, बरियातू के रहने वाले हैं। अगर यह बाइक चोर कहीं दिखे सुखदेवनगर के थानेदार के मोबाइल नंबर 9431788800 पर सूचना दें।