- Hindi News
- National
- बाबा साहेब समान अधिकार के पैरोकार थे संघर्षों के लिए याद किए जाएंगे : कांग्रेस
बाबा साहेब समान अधिकार के पैरोकार थे संघर्षों के लिए याद किए जाएंगे : कांग्रेस
रांची | कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अांबेडकर की जयंती को सदभावना दिवस के रूप में मनाते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। डोरंडा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। दुबे ने कहा कि बाबा साहेब समाज में समान अधिकार के पैरोकार थे। अपने संघर्षों के लिए वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में निरंजन पासवान, लाल किशोर नाथ शाहदेव, अभिषेक साहू, संजीत यादव आदि शामिल थे।