पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिबडीह पुल के पास महिला के गले से सोने की चेन झपटी

डिबडीह पुल के पास महिला के गले से सोने की चेन झपटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी में स्नैचिंग की घटना फिर बढ़ गई है। हर दिन बाइक सवार स्नैचर्स छिनतई कर रहे है, लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे है। मंगलवार को दो बाइक सवार स्नैचर्स ने डिबडीह पुल के पास महिला से 70 हजार रुपए मूल्य का सोने का चेन छिन लिया और फरार हो गए। इस संबंध में छिनतई की प्राथमिकी डोरंडा थाने में दर्ज कराई गई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार धुर्वा की रहने वाली हेमलता वर्णवाल डीबडीह पुल के पास मंगलवार री शाम चार बजे सैराजेम में एक्सरसाइज के लिए पहुंची थी। वह सड़क पर खड़ी थी कि इसी दौरान पीछे से बाइक से दो युवक आए और उनके गले से चेन छिन लिया, और फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद हेमलता वर्णवाल ने अपने पति दिलीप कुमार वर्णवाल को इसकी सूचना दी। फिर डोरंडा थाने में मामला दर्ज कराया गया।

मामला दर्ज कर काम खत्म : इन दिनों स्नैचिंग की घटना बढ़ी हुई है। दो दिन पूर्व ही अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर बच्चे को लाने निकली महिला के गले से बाइक सवार स्नैचर्स ने सोने की चेन छिन लिया था और फरार हो गए थे। मंगलवार को स्नैचिंग की इस घटना के बाद डोरंडा पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी को भी जांच करना जरूरी नहीं समझा। थाने ने पीड़ित से सिर्फ आवेदन लिया और एक मोहर लगाकर उन्हें दे दिया गया।

धीमी गति से लग रहा है सीसीटीवी : शहर में बढ़ रहे अपराध रोकने के लिए 51 करोड़ की लागत से सिटी सर्विलांस सिस्टम लगाए जा रहे है। पूरे शहर में 649 कैमरे लग रहे है, ताकि अपराधियों को समय पर देखकर पकड़ा जा सके। लेकिन, सीसीटीवी कैमरे लगने की रफ्तार इतनी धीमी है कि राजधानी के आम लोग अपराधियों से परेशान हंै और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही है। अबतक तीन डेट सिटी सर्विलांस सिस्टम लगाने की फेल हो चुकी है। अब इस साल के जून महीने तक काम पूरा करने का चौथी बार आश्वासन मिला है। अब देखना यह होगा कि चौथी बार भी डेट लाइन पूरी होती या फेल हो जाती है।

खबरें और भी हैं...