पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हुसैनाबाद: धारदार हथियार से युवक की हत्या, 3 पर केस

हुसैनाबाद: धारदार हथियार से युवक की हत्या, 3 पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनाबाद | थाना के गुमहरथा गांव में साेमवार की रात धारदार हथियार से 30 वर्षीय रवींद्र सिंह की हत्या कर शव गांव के ही बगल में फेंक दिया गया। सुबह होते ही शव को देखकर गांव सहित आस पास में सनसनी फैल गुमरहथा । इस संबंध में मृतक रविंद्र सिंह की प|ी रिंकी देवी ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों को आरोपी बनाया है। रिंकी देवी के आवेदन पर गांव के ही मनोज सिंह, कामता पासवान व अयोध्या सिंह को आरोपी बनाया गया है।

रिंकी देवी ने बताया कि रात में रवींद्र को ये लोग घर से बुलाकर ले गए और डुमरहथा विद्यालय के पास धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। रिंकी ने बतायी कि इन लोगों ने पहले की दुश्मनी के कारण हत्या की। शव को हुसैनाबाद पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में कराया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने बताया कि सभी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिये सघन छापामारी की जा रही है। जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाएगा।

चेन पुलिंग का आरोपी गिरफ्तार : जपला आरपीएफ पुलिस ने संबलपुर रांची इंटरसीटी एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करते रामाशीष कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि युवक सुंदरपुर थाना परसबिगहा जिला जहानाबाद बिहार का निवासी है। उसे रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत मुकदमा दर्ज कर डालटनगंज रेलवे न्यायालय भेजा गया है। छापामारी में एसआई आरपी सिंह के साथ कई आरपीएफ पुलिस के जवान शामिल थे।

खबरें और भी हैं...