जीप-ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत
पतरातू | पतरातू-रांची रोड पर तालाटांड़ के पास बुधवार सुबह जीप और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं। सौंदा टिपला साइडिंग निवासी रामकिशुन महली के परिजन बेटी की शादी का सामान लेकर जीप से पिठौरिया के बरौंदी ठाकुरगांव जा रहे थे। तालाटांड़ के पास मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से जीप की टक्कर हो गई। इसमें जीप चालक संतोष साव, सोनू देवी और उनकी दो बेटियां संध्या व तान्या की मौत हो गई।