पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज होनेवाले मैथ्स का पेपर भी वायरल

आज होनेवाले मैथ्स का पेपर भी वायरल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की 11वीं की केमिस्ट्री का पेपर मंगलवार को वायरल हुआ था। बुधवार को परीक्षा में पेपर हूबहू मिल गया। अब गुरुवार को होने वाले मैथ्स का पेपर भी एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बावजूद केमिस्ट्री की परीक्षा रद्द नहीं की गई है।

पेपर लीक होने के बाद भी परीक्षा लिए जाने के विरोध में बुधवार को एनएसयूआई के सदस्यों ने जैक कार्यालय में प्रदर्शन किया। जैक चेयरमैन डॉ. अरविंद प्रसाद सिंह को ज्ञापन सौंंपकर परीक्षा रद्द करने की मांग की।

पेपर की सुरक्षा की जिम्मेदारी डीईओ की : पेपर जैक उपलब्ध कराता है। इसके बाद परीक्षा आयोजित करने से लेकर मूल्यांकन तक की जिम्मेदारी स्कूल व इंटर कॉलेजों की होती है। होम सेंटर पर परीक्षा होती है। जैक चेयरमैन ने कहा कि प्रश्न पत्र की सुरक्षा की जिम्मेवारी डीईओ की है।

खबरें और भी हैं...