पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्थलगड़ी प्रभावित क्षेत्र के 45 रोगियों का ऑपरेशन

पत्थलगड़ी प्रभावित क्षेत्र के 45 रोगियों का ऑपरेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खूंटी जिले के पत्थलगड़ी वाले आक्रांत क्षेत्र वाले 45 ग्रामीणों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन फेको विधि से संपन्न हुआ। जिसमें रोगियों की आंखों में एस आईसीआई की विधि से लेंस का प्रत्यारोपण किया गया। जिले के मरंगहदा, तारो-सिलादोन, कोटना, उदबुरू, बिरबांकी, कोचांग व तुलुंबुआ गांव के लोगों का ऑपरेशन हुआ।

इसी क्रम में खूंटी और अड़की ब्लॉक की सहियाओं का प्रायोगिक और सैद्धांतिक कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें ऑप्थेल्मिक अस्सिटेंट मयूरी मिंज और रणधीर कुमार ने सहियाओं को प्रशिक्षित किया। ऑपरेशन के बाद रोगियों के बीच साड़ी-धोती का वितरण तजना सिल्क फैक्ट्री एवं पतंजलि के रोशन लाल शर्मा, बीना शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच के अरूण साबू, रमा साबू आदि ने किया। इसे सफल बनाने में राजतिलक सिंह, प्रोमिला टोपनो, सुषमा और काउंसलर दीपा ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...