पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रांची | शारदा ग्लोबल स्कूल में केजी 2 ए से लेकर

रांची | शारदा ग्लोबल स्कूल में केजी-2 ए से लेकर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | शारदा ग्लोबल स्कूल में केजी-2 ए से लेकर केजी-2 ई तक के बच्चों ने इट्स रायम टाइम प्रोग्राम में हिस्सा लिया। प्रोग्राम के अन्तर्गत छात्रों ने अलग-अलग प्रॉप्स के माध्यम से अपनी कविताओं को प्रस्तुत किया। केजी-टू ए के बच्चे लवली बर्डस इन लवली गार्डेन के अन्तर्गत बगीचे में चिड़िया, तितली, फूल, पौधे बनकर चहचहाए। केजी-टू बी के बच्चों ने डिंग डांग बेल में पूसी कैट, वेल टॉमी टाउट एवं टॉमी थिन का माहौल बनाया। केजी-टू सी के बच्चों ने फाइव लिटिल मंकीज के लिए बन्दरों के मुखौटे एवं पूंछ लगाकर धमाल मचाया। केजी-टू डी के बच्चों ने ओल्ड मैक्डोनाल्ड हैड अ फार्म में शिप, डक, कैट, एवं पेड़ों के प्रॉप्स के द्वारा फार्म हाउस का दृश्य प्रस्तुत किया। मौके पर प्राचार्या डॉ रंजना स्वरुप ने कहा कि पढ़ाई से हटकर ये कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता उत्पन्न करते हैं।

खबरें और भी हैं...