पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया पर रांची के बाजार पर धन की वर्षा

अक्षय तृतीया पर रांची के बाजार पर धन की वर्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया के दिन रांची के बाजार में सोने चांदी की बरसात हुई। मंगलवार को भी राजधानी का सर्राफा बाजार गुलजार रहा। लोगों ने जमकर खरीदारी कर रुपयों की बारिश की। देर रात तक लोग खरीददारी करते नजर आए। मोटर वाहन और इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी चहल-पहल दिखी। बाजार के जानकारों के अनुसार इस बार दो दिन पहले से ही अक्षय तृतीया का बाजार शुरू हो गया था। 115 से 120 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।

65% कारोबार सोने-चांदी और हीरे के आभूषणों की बिक्री का बताया जा रहा है। लगभग 78 करोड़ रुपए के सोने-चांदी की बिक्री होने की सूचना है। 5 से 6 करोड़ के कपड़े और 5 से 7 करोड़ के दो पहिया वाहनों के बिकने की सूचना है। चार पहिया वाहनों की बिक्री 18 से 20 करोड़ की बताई जा रही है। तनिष्क द्वारा अपने ग्राहकों को ज्वेलरी की खरीद पर मेकिंग चार्ज पर भारी छूट दी।

वहीं श्री अलंकार, त्रिभुवन ज्वैलर्स, तुलस्यान ज्वैलर्स, कुलदीप संस, स्वास्तिक ज्वैलर्स ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह तरह के आफर दिए। करीब 18 से 20 करोड़ रुपए के इलैक्ट्रानिक उत्पाद यहां भी दोपहर के बाद इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के शोरूम में भी लोगों की भीड़ बढ़ती गई। इलेक्ट्रॉनिक व अन्य सामानों का कारोबार होने की सूचना है। रांची के चार रजिस्ट्री कार्यालयों में 100 जमीन और फ्लैट्स की रजिस्ट्री कराई गई है।

खबरें और भी हैं...