- Hindi News
- National
- ब्रिजफोर्ड स्कूल : छात्रों ने वर्ल्ड हेरिटेज डे के महत्व पर की चर्चा, ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा का भी लिया प्रण
ब्रिजफोर्ड स्कूल : छात्रों ने वर्ल्ड हेरिटेज डे के महत्व पर की चर्चा, ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा का भी लिया प्रण
रांची | ब्रिजफोर्ड स्कूल में वर्ल्ड हेरिटेज डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जूनियर क्लास के स्टूडेंट्स ने प्रोग्राम में हिस्सा लिया। पांचवीं क्लास की छात्रा आंचल सिंह ने इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विश्व भर में मूल्यवान संपत्ति, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण अौर रक्षा के लिए लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाते हैं। कार्यक्रम में दीप आकांक्षा और एरिक ने भी चित्रों के माध्यम से संसार के सात अजूबे और हमारे देश के विभिन्न राष्ट्रीय चिन्हों को प्रदर्शित करते हुए उनके महत्व पर प्रकाश डाला। आयुष नरसरिया ने उपस्थित छात्रों को पुरातत्व धरोहर के संरक्षण एवं रक्षा हेतु शपथ दिलवाकर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सीमा चितलांगिया ने कहा कि हमें मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक, सांस्कृतिक स्थलों एवं पुरातत्व स्मारकों के संरक्षण एवं रक्षा हेतु कदम उठाने चाहिए।