जेएफसी से जुड़े भारतीय डिफेंडर प्रतीक चौधरी
जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) ने भारतीय डिफेंडर प्रतीक चौधरी के साथ एक वर्ष का अनुबंध किया है। प्रतीक मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं और 2011 से प्रोफेशनल फुटबाॅल खेल रहे हैं।
28 वर्षीय प्रतीक आई-लीग में एयर इंडिया, रअंगदजिएद यूनाइटेड एफसी, मोहन बागान और मुंबई एफसी जैसे बड़े भारतीय क्लबों के लिए खेल चुके हैं और इंडियन सुपर लीग में केरला ब्लास्टर्स और दिल्ली डायनामोज का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हाल ही में संपन्न आईएसएल 2017-18 सीजन में उन्होंने दिल्ली डायनामोज की ओर से 9 मैच खेले। जमशेदपुर एफसी के साथ अनुबंध के बाद प्रतीक ने कहा, जमशेदपुर एफसी का हिस्सा बनने का अवसर पाकर मुझे सचमुच अच्छा लग रहा है। जेएफसी जैसे संतुलित साइड और विशाल प्रशंसकों वाले क्लब के लिए मुझे हां कहने में दोबारा सोचने की जरूरत ही नहीं थी। मुझे स्टीव एवं वैली के साथ खेलने का सौभाग्य पहले भी मिला है। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है, इसलिए सिस्टम में ढलना मेरे लिए आसान होगा।