पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिकार्ड बनाने वाली सपना कोयंबटूर में करेंगी धमाल

रिकार्ड बनाने वाली सपना कोयंबटूर में करेंगी धमाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | 16वीं फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की टीम कोयंबटूर पहुंच गई है। 20 से 22 अप्रैल तक 16वीं फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के 15 खिलाड़ी दम दिखाएंगे। टीम की कमान साई की सपना कुमारी को सौंपा गया है। सपना ने जूनियर नेशनल में 100 मीटर हर्डल्स में रिकॉर्ड बनाया था। टीम के कोच कोच अरविंद कुमार हैं। टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह, एसके पांडेय, प्रभाकर वर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी। टीम में विजय, आदित्य, इमरान, सुनील, कमल, विकास, रवि, अमित, प्रतीक निशाद, सपना कुमारी, रिया कुमारी, ग्लोरिया टुडू, बसंती कुमारी,नीतू कुमारी, शहनाज परवीन शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...