भारतीय दिव्यांग क्रिकेटर को सम्मानित कर रवाना किया गया
भारतीय दिव्यांग पारा क्रिकेट टीम का दो दिवसीय प्रैक्टिस कैंप का समापन बुधवार को जेके इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। कैंप झारखंड डिसएबल्ड स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर एकेडमी आैर जेके क्रिकेट एकेडमी की ओर से किया गया। दो दिनों तक खिलाड़ियों को राज्य के विभिन्न क्रिकेटरों ने टिप्स दिए। भारतीय टीम बुधवार को ही कोलकाता के लिए रवाना हो गई। 20 अप्रैल को टीम कोलकाता से बांग्लादेश के लिए रवाना होगी। जहां बांग्लादेश के साथ तीन टी-20 मैच खेलेगी। टीम रवानगी से पहले सभी दिव्यांग क्रिकेटरों को पुष्प गुच्छ आैर उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान टीम जर्सी का विमोचन भी किया गया। मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर अजयनाथ शाहदेव, श्री शिव शिष्य परिवार के अर्चित आनंद, संस्था के सचिव आफताब आलम, पूर्व रणजी खिलाड़ी एमएम सिद्दीकी, राजन, शेर खान, सकुनी मुंडा आदि शामिल थे।
भारतीय टीम इस प्रकार है : अमित सचदेवा (कप्तान), मोनू सिंह, हरिंदर सिंह, अमीन कुमार, रोहित कुमार (सभी हरियाणा), आमिर हुसैन लोन, जहूर वानी (जम्मू-कश्मीर), महावीर मोदी (झारखंड), अभय सिंह, वसीम अहमद, विक्रम, परमानंद गौर, कुलदीप कुमार कनौजिया, गोपाल यादव, मो इकबाल (यूपी), विभा भाई करना राबरी, इमरान अल्लारखा मलिक, गिरिराज सिंह नातुभा जडेजा, हनीफ गौरी, देव दत्त, लखविंदर सिंह (चंडीगढ़), कोच : योगेश शिंदे, मैनेजर : संतोष कुमार गुप्ता)।