गोवा में झारखंडी खिलाड़ी पिरामिड में दिखाएंगे करतब
रांची | झारखंड मलखंभ टीम खेलों इंडिया के तहत एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में चैंपियन बनकर आएगी। झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव अजय झा ने बताया कि खिलाड़ी पोल, रोप आैर पिरामिड में प्रदर्शन कर झारखंड का नाम ऊंचा करेंगे। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पिरामिड पर महारत हासिल किए हुए हैं। बालक वर्ग में इश्तियाक अंसारी, रवि कुमार, सुभाष गांगुली, बबलू मुंडा आैर बालिका वर्ग में रश्मि कुमारी, आकृति कुमारी, खुशी, दिव्य पिरामिड में झारखंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। झा ने बताया कि झारखंड टीम के खिलाड़ियों का चयन पांचवीं झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर किया गया है।