झारखंड बालिका टीम खोखो में रनर-अप
रांची | कानपुर में संपन्न सब जूनियर राष्ट्रीय बालक बालिका सेवन ब्लाॅक खोखो प्रतियोगिता में झारखंड राज्य सब जूनियर बालिका टीम रनर-अप रही। फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने झारखंड को पराजित किया। लीग मैच में झारखंड ने जम्मू कश्मीर को 8-0 से, उत्तराखंड को 11-3 से, बिहार को 10-2 से आैर सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश को 5-2 से हराया था।