हार्ट, डायबिटीज और कैंसर मरीजों का तैयार होगा डाटा
झारखंड में हार्ट, डायबिटीज और कैंसर मरीजों का डाटा तैयार होगा। मरीज जब सीएचसी में जांच कराने पहुंचेंगे तो वहां डाॅक्टर के सामने मरीज का पूरा ब्योरा उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामकुम में एनसीडी स्क्रीनिंग सॉफ्टवेयर (जूम सॉफ्टवेयर) लॉन्च किया। पहले चरण में रांची, धनबाद और बोकारो के 30 सीएसची के 586 स्वास्थ्य उपकेंद्र में यह व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटी का स्वास्थ्य के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा उपयोग होना चाहिए। ताकि आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवा आसानी से पहुंचाया जा सके। गौरतलब है कि शनिवार को आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर के जंगलवा स्वास्थ्य उपकेंद्र से इस सॉफ्टवेयर को लॉन्च किया।
नामकुम सीएचसी में जानकारी लेते रघुवर दास।
घर-घर जुटाएंगे डाटा
एएनएम और सहिया घर-घर जाकर 30 साल से अधिक उम्र के लोगों का स्वास्थ्य जांच करेंगी। हेल्थ कार्ड के जरिए रजिस्ट्रेशन करेगी। इसमें हाइपरटेंशन, डायबिटीज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर से संबंधित डाटा एकत्र करना होगा।