- Hindi News
- National
- अक्षय तृतीया पर रांची में 150 करोड़ की ज्वेलरी 45 करोड़ से अिधक की गािड़यां बिकने की उम्मीद
अक्षय तृतीया पर रांची में 150 करोड़ की ज्वेलरी 45 करोड़ से अिधक की गािड़यां बिकने की उम्मीद
अक्षय तृतीया 18 अप्रैल को है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, पीतल-कांसे के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और गाड़ियां आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इसके लिए रांची का बाजार सज कर तैयार है। इस दिन राजधानी रांची में 200 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। करीब 150 करोड़ की ज्वेलरी बिकने का अनुमान है। इसे देखते हुए ज्वेलर्स ने स्टॉक जमा कर लिया है। पांच ग्राम से 500 ग्राम तक की ज्वेलरी उपलब्ध है। चांदी के पांच ग्राम से 500 ग्राम तक के सिक्के और सोने के 5 से 50 ग्राम तक के सिक्के मंगाए गए हैं। करीब 10 लाख रुपए का डायमंड सेट बिकने की उम्मीद है। वहीं 25 से 30 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, 10 से 12 करोड़ के कपड़े, 8 से 10 करोड़ के दोपहिया वाहन और 30 से 35 करोड़ के चार पहिया वाहन बिकने का अनुमान है। कार डीलर्स ने हर मॉडल की कारों का स्टॉक कर रखा है।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के मो. गयासुद्दीन मुन्ना ने कहा कि फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एसी की काफी मांग है। कंपनियां द्वारा कई तरह की छूट दी जा रही है। एलईडी के बड़े रेंज के टीवी की अधिक पूछताछ हो रही है। वहीं तनिष्क के प्रबंधक कृष्णानंद तिवारी ने कहा कि तनिष्क अपने ग्राहकों को ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर डिस्काउंट दे रहा है। अक्षय तृतीया को देखते हुए तनिष्क ने रांची में मिया स्टोर खोला है। मिराया की नई रेंज भी उपलब्ध है। श्री अलंकार ज्वेलर्स जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स के सुशील गुप्ता ने कहा कि उनके शोरूम में सबकुछ नया है। लाइटवेट ज्वेलरी के हर डिजाइन के सेट मंगवाए गए हैं। एंटिक में फुल रेंज के सेट, बैंगल्स व अंगूठियां तैयार करवाई गई है। सोने और चांदी के हर वजन के ब्रांडेड सिक्के व गिन्नियां भी उपलब्ध हैं। प्रेमसंस मोटर्स के सीएमडी पुनीत पोद्दार ने कहा कि उनके शोरूम से 300 से अधिक कारें बिकने की उम्मीद है। अब तक 357 कारों की बुकिंग हो चुकी है। डिजायर और स्विफ्ट की अधिक बुकिंग हुई है। नेक्सा में सियाज की अधिक डिमांड है। वहीं फिरायालाल्स के सीएमडी गणेश मुंजाल ने बताया कि ब्रांडेड कंपनियों के अलावा लेटेस्ट स्टॉक मंगवाया है। रेडिमेड में भी हर रेंज के कपड़ उपलब्ध हैं।
बाजार सजकर तैयार, ज्वेलरी, बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स की हर रेंज उपलब्ध, कई ऑफर भी
शहर में 100 से अधिक विवाह होंगे
परंपरा के अनुसार विवाह के लिए अक्षय तृतीया को सबसे शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया विवाह का मुख्य लग्न होता है। इस दिन शहर में करीब 100 शादियां होंगी। इसकी तैयारियां भी जोरों पर हैं। शादी की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है। हालांकि सालभर शादियों का शुभ संयोग है, इसलिए शुभ मुहूर्त के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।