रांची| राज्य के 34 नगर निकायों में शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। यहां सोमवार को वोटिंग होगी। प्रचार थमने के बाद प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। अब उनकी कोशिश ज्यादा से ज्यादा वोटरों को बूथ तक लाना है।