सबके लिए... ट्रैफिक सिग्नल के लिए टेंडर अब चुनाव बाद
रांची | राजधानी में विभिन्न चौक-चौराहों पर 14 नए ट्रैफिक सिग्नल लगाने की प्रक्रिया अब नगर निगम चुनाव के बाद शुरू होगी। 16 मार्च को मतदान के बाद आचार संहिता समाप्त हो जाएगी। इसके बाद नगर निगम ट्रैफिक सिग्नल का टेंडर निकलेगा। कंपनी का चयन करने के दो माह के अंदर सभी चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लग जाएंगे। इसके बाद सिटी सर्विलांस सिस्टम के माध्यम से ट्रैफिक सिग्नल तोड़नेवालों पर नजर रखी जाएगी।