पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेना भर्ती रैली... दो पदाें के लिए 439 अभ्यर्थी चयनित

सेना भर्ती रैली... दो पदाें के लिए 439 अभ्यर्थी चयनित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | मोरहाबादी मैदान में आर्मी भर्ती रैली चल रही है। इसमें शनिवार को सैनिक सामान्य पद के लिए 3211 व सैनिक ट्रेड्समैन पद के लिए 1700 युवाओं ने दौड़ लगाई। इनमें से 439 का चयन किया गया। इनमें सैनिक सामान्य के 321 और सैनिक ट्रेड्समैन के लिए 118 युवा शामिल हैं। भर्ती निदेशक कर्नल दीपक दयाल एसएम ने बताया कि 16 अप्रैल को नगर निगम चुनाव की वजह से रैली स्थगित रहेगी। वैसे अभ्यर्थी, जिनके प्रवेश पत्र में 16 अप्रैल की तिथि दर्ज है, वे 18 अप्रैल की रैली में भाग लेंगे। इस दिन सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट व सोल्जर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी पदों के लिए भर्ती है। इसमें झारखंड के सभी 24 जिले के युवा भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...