पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाेअर चुटिया की मंडा पूजा में भोक्ताओं ने बरसाए फूल

लाेअर चुटिया की मंडा पूजा में भोक्ताओं ने बरसाए फूल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोअर चुटिया में मंडा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पाहन ने शाम 4 बजे पूजा संपन्न कराया। पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के पुजारी सभी भोक्ताओं को गुड़ का शरबत एवं कच्चा आम प्रसाद के रूप में खिलाया। फिर भोक्ता गण नारी के रूप में सज धज कर प्राचीन राम मंदिर से चल कर लोअर चुटिया स्थित महादेव मंडा के शिव मंदिर अनुष्ठान के लिए पहुंचे। अनुष्ठान राधा चक्र में हुआ । इस राधा चक्र को एक बैलगाड़ी में लगाकर, जिसमें पाट भक्ता को अर्धनग्न अवस्था में नुकीली किलो के बीचो-बीच लिटाकर शिव मंदिर महादेव मंडा घुमाते हुए लाए। इसके बाद सभी भक्ताओं को एक लकड़ी के खंभे में बारी-बारी से झुलाया गया। इस चक्र में 51 भोक्ता ने झूला झूलकर अपनी भक्ति का परिचय दिया और श्रद्धालुओं को ऊपर आस्था के फूल बरसाए। मुख्य अतिथि मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि मंडा पर्व हम झारखंड वासियों की पहचान है। इसे आगे भी बरकरार रखने की जरूरत है। पूजा को सफल बनाने में राजकुमार महतो, प्रमोद गोप, राधेश्याम केसरी, सुरेश साहू, लालो महतो, मनोज गोप ने सहयोग किया।

चंदवे में पूजा 16 से
पिठोरिया | चंदवे में शिव मंडा पूजा का जागरण और फुलखुंदी 16 अप्रैल तथा झुलन सह मेला 17 अप्रैल को होगा। सभी श्रद्धालु 15 को चंदवे तालाब में जनैउ धारण करेंगे और 16 को लहलहाते अंगारों में चल कर आस्था दिखाएंगे। शिव मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष-लक्ष्मण साहू, उपाध्यक्ष-बालेन्द्र साहु, सचिव-गुरूचरण मुण्डा, उपसचिव-महिन्द्र सिह. ओम प्रकाश साहु, कोषाध्यक्ष-राजेश मास्टर, उपकोषाध्यक्ष-रूपेश साहु, संगठन-शंकर कुमार, बंटू साहू मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...