जाेबला घाटी में शराब लदी ट्रक में आग लगी चपेट में आया टेंपो भी जला
अनगड़ा | जाेबला घाटी में शनिवार की तड़के शराब लेकर रांची से देवघर जा रही ट्रक संख्या जेएस 11जी 1221 असंतुलित होकर पलट गई । जिससे ट्रक में आग लग गई । इस अगलगी में लाखों रुपए का शराब भी जल गया। बताया जाता हैं कि ब्रेक फेल होने की वजह से ट्रक असंतुलित हुई। इस अगलगी की चपेट में एक ऑटो जेएच01बीसी 1417 भी आ गई । ऑटो भी जलकर राख हो गई । ऑटो रांची से बोकारो की ओर जा रही थी। ऑटो में स्पोर्टस कीट लदी ट्रक चालक व खलासी व ऑटो चालक जान बचाकर भागने में सफल रहे।