सामाजिक न्याय की लड़ाई के योद्धा थे बाबा साहेब: श्रीभगवान सिंह
रांची | झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के महासचिव श्रीभगवान सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रखर चिंतक, कानूनविद और सामाजिक न्याय की लड़ाई के योद्धा थे। वे ज्ञान आधारित समाज का निर्माण चाहते थे। श्रीभगवान सिंह शनिवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की मनाई गई जयंती अवसर पर बोल रहे थे। बाबा साहब के चित्र पर फूल माला चढ़ा कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता जफर कमाल ने कहा कि संविधान में मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, लोक कल्याणकारी राज्य, समानता का अधिकार बाबा साहब की देन है। मौके पर श्रवण कुमार, बैजनाथ पासवान, ओमप्रकाश प्रसाद, सतेंद्र कुमार यादव, रघुनाथ प्रसाद आदि भी मौजूद थे।