पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीरंदाजी एकेडमी में झारखंड हाईकोर्ट के जजों ने साधा टारगेट पर निशाना

तीरंदाजी एकेडमी में झारखंड हाईकोर्ट के जजों ने साधा टारगेट पर निशाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड राज्य खेल प्रोमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) की ओर से चल रहे खेल एकेडमी में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल ने बच्चों के साथ खूब इन्जॉय किए। इस दाैरान उनके साथ कई आैर जस्टिस भी थे। न्यायाधीश ने बच्चों का जोश बढ़ाते हुए थोड़ी देर के लिए तीरंदाजी में निशाना साधा। फिर बैडमिंटन में भी हाथ आजमाए। कुश्ती, ताइक्वांडो, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स में हाथ तो नही आजमाए लेकिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखा।

स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में मौजूद सुविधाओं से भी सभी जज काफी प्रभावित हुए और उन्होंने इसके उचित रख-रखाव के लिए जरूरी कदम उठाने का भी निर्देश भी दिया। खिलाड़ियों से विशेष तौर पर मिलने के लिए झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल, जस्टिस एसएन पाठक, जस्टिस एसएन पाठक, जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस अनुभवा राय चौधरी पहुंची थीं। सभी जजों के अलावा खेल सचिव डाॅ मनीष रंजन, खेल निदेशक रणेंद्र कुमार, जेएसएसपीएस के सचिव महापात्रा समेत सरकार-सीसीएल से जुड़े अधिकारी, जेएसएसपीएस व सरकार के प्रशिक्षण सेंटरों के कोच भी मौजूद रहे।

सभी जज सबसे पहले तीरंदाजी का अभ्यास देखने पहुंचे। प्रशिक्षक से तीरंदाजी आैर तीरंदाजी के उपकरणों के बारे में पूरी जानकारी ली। इसके बाद जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो आैर कुश्ती की बारीकियों के बारे में जाना।

खबरें और भी हैं...