पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेमीफाइनल में सिमडेगा से हार रांची बाहर

सेमीफाइनल में सिमडेगा से हार रांची बाहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। अंडर-14 एलीट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में रांची जिला की टीम सिमडेगा से 104 रनों से हारकर बाहर हो गया। चाईबासा में खेले गए मुकाबले में सिमडेगा की टीम ने पहले खेलते हुए 40 ओवर में 9/225 रन बनाए। टीम के लिए सोनू पटेल ने सर्वाधिक 73 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में रांची की टीम 30 ओवर में 121 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम की ओर से शिखर मोहन ने 55 गेंदों का सामना कर सर्वाधिक 56 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच आकाश कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।

खबरें और भी हैं...