रेणु बाला प्रसाद वीमेंस क्रिकेट लीग में संजू ने ग्रीन को जिताया
रांची जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित रेणु बाला प्रसाद मेमोरियल वीमेंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में आरडीसीए ग्रीन ने उद्घाटन आैर दूसरा मुकाबला भी जीता। दोनों मैचों में ग्रीन की बल्लेबाज संजू कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सेटेलाइट ग्राउंड में आरडीसीए रेड की टीम ने पहले खेलते हुए 17.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाए। टीम के लिए रितु ने 15, नेहा परवीन ने 14 आैर इशा ने 13 रनों की पारी खेली। तन्वी ने 23/3, प्रीती आैर नीलम ने 22-22 रन देकर 2 विकेट निकाले। जवाब में ग्रीन की टीम 12.3 ओवर में एक विकेट खोकर 111 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। टीम की ओर से संजू ने 46, रजनी ने 12 रन बनाए। वहीं, दूसरे मुकाबले में ब्लू की टीम 14 ओवर में 82 रन बनाकर ढोर हो गई। टीम के लिए अनिता ने 22, मानशी ने 17 रन बनाए। प्रीती ने 8/4 आैर नीलम ने 18/4 विकेट लिए। इसके जवाब में ग्रीन की टीम 15.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 83 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से संजू ने 39, रजनी ने 15 रनों का योगदान दिया। रीना ने 16/2 विकेट लिए। इससे पहले कविता प्रसाद, शैलेश भारती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मौके पर आरडीसीए के सचिव मो वसीम, संजय सहाय, मो उज्जैर, वायएन झा, मनोज, ए रहमान, रुस्तम, शेर खान, डबलूस आदि शामिल थे।