इमा कप राष्ट्रीय आमंत्रण कराटे में झारखंड ने जीते छह स्वर्ण
हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शुरू हुए दो दिवसीय इमा कप राष्ट्रीय आमंत्रण कराटे प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पदक झारखंड के झोली में डाले। झारखंड राज्य का खाता दो कांस्य पदक के साथ रांची संत जोसेफ क्लब के सारांश कुमार ने खोला। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के अधिकृत जज आैर कराटे एसोसिएशन आॅफ इंडिया उपाध्यक्ष हानशी जेएस कलाइमनी, इमा के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा, एशियन कराटे फेडरेशन जज रेंसी जयंत कुमार कर्माकर, अंतरराष्ट्रीय खिलाडी वेलिना वेलेंटिना ने दीप जलाकर किया।