मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज में मनी 8वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी
मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज का 8वां ग्रेजुएशन सेरेमनी। अतिथियों का भव्य स्वागत। स्टूडेंट्स , टीचर्स और पेरेंट्स से खचाखच भरा कॉलेज का सेरेमनी हॉल। स्टूडेंट्स के चेहरे पर डिग्री पाने की खुशी साफ झलक रही थी। फ्रंट में बैठी टॉपरों के चेहरे चमक रहे थे। मुख्य अतिथि प्रो. डा. कामिनी कुमार ने जब कहा कि हर क्षेत्र में छात्राएं आगे हैं, तो छात्राएं खुशी से चहक उठी। सेरेमनी में 69 स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। जिनमें से एएनएम के 10, जीएनएम के 20, बीएससी बेसिक नर्सिंग के 28 एवं पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के 11 स्टूडेंट शामिल थे। सेरेमनी में 17 को गोल्ड मेडल मिला। मौके पर कॉलेज के रजिस्ट्रार, सूचना निदेशक समेत कई लाेगों का योगदान रहा।