- Hindi News
- National
- विशिष्ट विभूतियों को 19वां झारखंड रत्न, भारत सेवा रत्न और विशिष्ट सेवा सम्मान
विशिष्ट विभूतियों को 19वां झारखंड रत्न, भारत सेवा रत्न और विशिष्ट सेवा सम्मान
लोक सेवा समिति के 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर 14 अप्रैल को कई कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम में प्रेरणा नामक स्मारिका का लोकार्पण किया गया। साथ ही चयनित विशिष्ट विभूतियों एवं संस्थाओं को प्रेरणादायक कार्यों में विशिष्टता रखनेवालों को 19वां झारखंड र|, भारत सेवा र| एवं विशिष्ट सेवा सम्मान दिया गया। झारखंड र| से सम्मानित होनेवाले विशिष्ट लोग- पदमश्री जुएल लकड़ा (मरणोपरांत) , डॉ कुमार सुरेश सिंह को (मरणोपरांत) , सुमराई टेटे, संत जेवियर कॉलेज, कैप्टन डॉ रवींद्र कुमार चौधरी, बेथेसदा बालिका उच्च विद्यालय, मोहम्मद खलिक अहमद विभा सिंह, प्रिंसिपल नन्हे कदम प्ले स्कूल ें, मनमथ राम गौंझू, मुक्ति संस्था को दिया गया।
भारत सेवा र| से सम्मानित विभूतियों में- अंतिम मुगल बादशाह स्वतंत्रता सेनानी बहादुर शाह जफर को (मरणोपरान्त), पद्मभूषण डॉ फादर कामिल बुल्के एसजे (मरणोपरांत), लालजी गुप्ता को दिया गया।
विशिष्ट सेवा सम्मान 2018 में शामिल विशिष्ट व्यक्तियों में- डॉ आरीफ भट्ट, डॉ सुधीर कुमार पांडेय, शकुंतला मिश्र, अनल कुमार, जावेद कुरैशी, भागचंद जैन पाटनी को और गोपाल सिंह को प्रबंधन क्षेत्र में विशेष् योगदान के लिए दिया गया।