मन बावरा के आर्ट एंड हैंडीक्राफ्ट एग्जीबिशन का आज आखिरी दिन
हम अपनी रूटीन की जिंदगी में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि नेचर के प्रति अपनी जिम्मेदारी ही भूल जाते हैं। नेचर को हमें एक बच्चे की तरह सहेज कहर रखने की जरूरत है। इस बात को अपनी पेंटिंग के जरिए बताया आर्टिस्ट हिमांशु ने। आर एस टावर स्थित मन बावरा इंस्टीट्यूट में चल रही आर्ट एंड हैंडीक्राफ्ट एग्जीबिशन के दूसरे दिन भी पेंटिंग लवर्स की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने पेंटिंग्स, फोटोग्राफ और हैंडीक्राफ्ट को खूब सराहा। पेंटिंग एग्जीबिशन का आज आखिरी दिन है। आज ऑयल पेंटिंग पर एक वर्कशॉप भी होगी।