रिम्स के आठ में से 2 ओटी मॉड्यूलर बना
रांची | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिम्स प्रबंधन से प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत किए जा रहे अपग्रेडेशन कार्यक्रम की रिपोर्ट मांगी है। पीएमएसएसवाई के निदेशक जितेंद्र अरोरा की ओर से रिम्स प्रबंधन को पत्र भेजा गया था। इसके बाद रिम्स निदेशक ने एक रिपोर्ट भेज दी है। इसमें कहा गया है कि रिम्स के आठ आॅपरेशन थिएटर में से दो को मॉड्यूलर ओटी के रूप में तब्दील किया गया है। इस पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। सुपरस्पेशिलटी विभागों में पद सृजन की कार्यवाही की गई है।