आज लालपुर सहित कई क्षेत्रों में नहीं रहेगी बिजली
आरपीडीआरपी योजना के तहत शहर में बिजली विभाग की ओर से कई काम किए जाएंगे। इससे कई इलाकों में मंगलवार को घंटों बिजली नहीं रहेगी। मंगलवार को 33 केवी कोकर शहरी सब स्टेशन अंतर्गत 11 केवी नामकुम फीडर और 11 केवी पावर हाऊस फीडर सुबह 9 बजे से दिन के 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके कारण पीस रोड, डंगरा टोली, कुम्हार टोली, पैंटालून, कांटा टोली, रमजान कॉलोनी व आसपास के क्षेत्रों में चार घंटे बिजली नहीं रहेगी।