सबके लिए... साकेत नगर में चला स्वच्छता अभियान, 22 को शिविर
रांची | न्यू साकेत नगर डेवलपमेंट सोसायटी हिनू रांची के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुहल्ले के सभी बच्चे, महिलाओं और पुरुषों ने एक मानव शृंखला बनाकर राष्ट्र गान गया और इस अभियान का शुभारंभ किया। सामूहिक रूप से कॉलोनी की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर 22 अप्रैल को लायंस क्लब रांची के सौजन्य से न्यू साकेत नगर डेवलपमेंट सोसायटी में पोल नंबर सात के नजदीक नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाने की घोषणा की गई।