- Hindi News
- National
- रांची के 100% बूथों पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हंगामा... फिर भी रिकॉर्ड 41.5% वोटिंग
रांची के 100% बूथों पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हंगामा... फिर भी रिकॉर्ड 41.5% वोटिंग
कुल पृष्ठ 18+4 = 22 मूल्य Rs. 4.00
सिटी भास्कर सहित
वर्ष 8, अंक 231
20 को मतगणना उसी दिन रिजल्ट भी
सिटी रिपोर्टर| रांची
राजधानी रांची के सभी बूथों पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी मिली। इसके बावजूद इस बार निगम चुनाव में रिकॉर्ड 41.5% वोटिंग हुई। यह 2013 के निगम चुनाव से 7.5% और 2008 के चुनाव से 0.5% ज्यादा था। पूरे एक दशक बाद रांची में 41% से ज्यादा वोटिंग हुई है। इसके बावजूद, राज्यभर में हुए 34 नगर निकायों के चुनाव में हुए मतदान के मामले में रांची सबसे पीछे रहा। सबसे ज्यादा 77% वोटिंग बासुकीनाथ नगर पंचायत में हुई।
राज्यभर के नगर निकायों में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। इस बार रिकॉर्ड 65.51% वोटिंग हुई। यह पिछले चुनाव से करीब दो फीसदी ज्यादा है। वर्ष 2013 में 63.13% वोटिंग हुई थी। 4600 से ज्यादा उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया है। पांच नगर निगम, 16 नगर परिषद और 13 नगर पंचायतों में सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई। यह पहला मौका है, जब मेयर-डिप्टी मेयर और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव दलीय आधार पर हुआ है। सरायकेला खरसावां के कपाली नगर परिषद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। यहां झामुमो प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह तीर-धनुष से तीर गायब था।
गिरिडीह| राज्य के 34 नगर निकायों में सोमवार को मतदान किया गया। इस बीच, मुख्यमंत्री रघुवर दास गिरिडीह के झारखंडधाम महोत्सव के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। वहां उन्होंने 51 फीट ऊंची बजरंगबली की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेका। रांची लौटकर शाम को बोले- राज्य की जनता ने लोकतंत्र पर आस्था जताई है।
सबसे अधिक वोटिंग 77% बासुकीनाथ नगर पंचायत में
लोकतंत्र का पर्व, बजरंगबली में अास्था
रांची, मंगलवार 17 अप्रैल, 2018
झारखंड
आप पढ़ रहे हैं देश का सबसे विश्वसनीय और नंबर 1 अखबार
वैशाख शुक्ल पक्ष- प्रतिपदा, 2075
कपाली नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद का चुनाव टला
12 राज्य | 66 संस्करण
रांची में मतदान...वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं
राजधानी में महिलाओं के लिए आरक्षित 25 में से 10 व पुरुषों के 28 में से 8 वार्डों में 40% से कम वोटिंग
महिला आरक्षित वार्ड
सबसे कम : वार्ड 19 28.70%
जहां सिर्फ मेयर-डिप्टी मेयर के लिए मतदान वहां सबसे कम वोटिंग
19 नंबर वार्ड में सबसे कम 28.70% वोटिंग हुई। यहां पार्षद चुनाव निर्विरोध हो चुका है। रोशनी खलखो निर्वाचित घोषित हैं। मतदाताओं को सिर्फ मेयर-डिप्टी मेयर के लिए वोट करना था, लेकिन उन्होंने कम उत्साह दिखाया। वार्ड में कुल 17655 मतदाता है। मात्र 5067 मतदाताओं ने वोट डाला।
53 वार्ड के सभी बूथों पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी
12 वार्डों में कई मतदाताओं का नाम उनके बूथ की सूची में नहीं मिला, दूसरे बूथ पर गए तो वहां भी नहीं था
रांची के 26 वार्डों में ईवीएम गड़बड़, 60 ईवीएम बदले गए
सबसे ज्यादा : वार्ड 53
54.63%
32 वार्डों में वोटरों के नाम दूसरे वार्ड में गए
पुरुष आरक्षित वार्ड
सबसे कम : वार्ड 25 32.79%
वार्ड 52 के 16054 वोटर में से 8815 ने ही डाले वोट
फिर भी सबसे अधिक वोटिंग
52 नंबर वार्ड में सबसे अधिक 54.91% वोटिंग हुई। हटिया, चांदनी चौक, सिंह मोड़, जगन्नाथपुर, नायक टोली तक फैले इस वार्ड में कुल 24 प्रत्याशी मैदान में थे। वार्ड में 16054 मतदाता हैं। इसमें 8815 लोगों ने ही वोट डाला। 4137 महिला और 4678 पुरुष मतदाता ने वोट दिया।
...लेकिन राज्य में सबसे पीछे रहा रांची
चुनाव पर विशेष 3 पेज
जैकेट इनसाइड, पेज 2 और 3
सबसे ज्यादा : वार्ड 52
54.91%