रांची वीमेंस कॉलेज आर्ट्स ब्लॉक में वार्ड 19 के मतदाताओं
रांची वीमेंस कॉलेज आर्ट्स ब्लॉक में वार्ड 19 के मतदाताओं के लिए दो बूथ बनाए गए थे। वहां नगर विकास मंत्री सीपी सिंह की प|ी उर्मिला देवी, पुत्र दीपक और पुत्री खुशबू ने मतदान किया। प्रात: 8:25 बजे मंत्री सीपी सिंह पूर्व मेयर आशा लकड़ा के साथ इसी मतदान केंद्र के बूथ नंबर 12 में वोट दिया था। वोटिंग कर बाहर निकले सीपी सिंह ने कहा कि परिसीमन के बाद बूथ की मौजूदा व्यवस्था से मतदाताओं को काफी परेशानी हुई है। नाराजगी जताते हुए कहा कि परिसीमन के नाम पर नाकाबिल लोगों ने नाकाबिल काम किया है। मतदाताओं को यहां-वहां फेंक दिया गया है।