पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर की सरकार चुनने बुजुर्ग वोटर भी अपने अपने बूथ पहुंचे

शहर की सरकार चुनने बुजुर्ग वोटर भी अपने-अपने बूथ पहुंचे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | हिंदपीढ़ी इलाके में मारवाड़ी कॉलेज, गुरुनानक स्कूल, इस्लामी मरकज, लिटिल गार्डन, इदरीसिया, आरसी मिशन और उर्दू मिडिल स्कूल में बने पोलिंग बूथों पर नए वोटर कम की संख्या में वोट देने पहुंचे। बेटे अमित टोप्पो के साथ गुरुनानक स्कूल पहुंची बाकेन टोप्पो सूची में अपना नाम खोजती मिलीं। 76 वर्ष की बाकेन हर चुनाव में वोट देती हैं। वहीं युवा महिला सदस्यों के साथ 70 साल की शमीमा खातून भी मुस्कुराते हुए वोट देने पहुंचीं। उनके साथ उनकी नवासी रूमी निगार पहली बार वोट देने पहुंची थी। उधर, इस्लामी मरकज में 67 साल की तैमुन्निसां भी अपने पुत्र के साथ आई थीं। हर चुनाव में वोट देती हैं। इस्लामी मरकज में हेना कौसर, तमन्ना परवीन, आएशा शाहिद और इमरान अजीम ने अपने-अपने बूथ पर पहला मत दिया।

वार्ड-21 में 85 वर्ष की अन्नपूर्णा देवी ने दिया वोट

रांची | वार्ड-21 के ओसीसी कंपाउंड स्थित मतदान केंद्र पर दोपहर करीब 1.30 बजे 85 वर्षीय अन्नपूर्णा देवी मतदान करने पहुंची। उनके साथ उनकी बहू राजलक्ष्मी शर्मा थीं। राजलक्ष्मी सास को ईवीएम तक ले गईं, जहां उन्होंने कांपते हाथों से वोट दिया। बाद में अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि जब तक सांस रहेगी, हर चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करूंगी।

खबरें और भी हैं...