दिव्यांग मतदाता भी दिखे उत्साहित
रांची | दिव्यांग रितेश बर्मन की उम्र 32 साल है। वे अपने बड़े भाई राजेश बर्मन के साथ वोट करने आए थे। उनकी चेहरे की खुशी साफ बता रही थी कि मतदान के प्रति उनमें कितनी समझ है। वहीं बंसी चौक के फिरोज अंसारी चलने-फिरने में असमर्थ हैं, पर उत्साह ऐसा कि इस्लामी मरकज पहला वोट करने भाई की स्कूटी पर सवार होकर आ धमके। इसी बूथ पर दोपहर दिव्यांग अखलाक मिले, जो भाई की गोद में चढ़कर वोट करने आए थे। मैट्रिक पास मूक-बधिर अहमद हुसैन बोल नहीं पाते, पर वोट दिया।